राजस्थान

ससुर से बहू के अवैध संबंध ,तांत्रिक से प्यार होने पर बहू ने कराया मर्डर

Tara Tandi
13 April 2024 9:02 AM GMT
ससुर से बहू के अवैध संबंध ,तांत्रिक से प्यार होने पर बहू ने कराया मर्डर
x
झुंझून : झुंझून में रिटायर्ड पोस्टमास्टर का मर्डर उसकी बहू ने ही करवाया था। इसके लिए बिहार से शूटर बुलाए गया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी बहू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाने क्षेत्र के भालोठ गांव का है। यहां 1 अप्रैल को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम का शव उनके घर पर मिला था।
एसपी राजश्री वर्मा ने बताया- पचेरी कला इलाके के भालोठ गांव में एक अप्रैल सोमवार सुबह 6 बजे भानाराम (70) को पत्नी भतेरी देवीदेवी चाय देने गई थी। इस दौरान भानाराम का शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। भानाराम के पोते निखिल ने दावा किया था कि दादा को कनपटी पर गोली मारी गई है। वह रविवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे।
भानाराम पोस्ट मास्टर के पद से साल 2014 में रिटायर्ड हुए थे। वे भालोठ गांव में रहकर खेती करते थे, उनका एक बेटा रोहिताश मजदूर है। दूसरे बेटे राजेंद्र की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक मंजू पत्नी रोहिदास पर गया था।
25 साल से ससुर से थे अवैध संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि ससुर भानाराम के बहू मंजू के साथ 25 साल से अवैध संबंध थे। मंजू की कुछ समय पहले हरियाणा के नारनौल निवासी मानसिंह उर्फ फौजी से जान पहचान हुई थी। मंजू ने पुलिस को बताया कि मानसिंह ने उसे तंत्र-मंत्र से वश में कर लिया था। उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। मानसिंह ने मंजू को बताया कि वह वाराणसी (यूपी) में घाट पर रह रहा है, उसका पालन पोषण लाल बाबा ने किया है।
उसने श्मशान घाट में आधे जले शव का मांस खाकर तंत्र विद्या प्राप्त की है। यह सिद्ध 62 दिन में प्राप्त होती है, वह जमीन में खड़ा धन निकाल सकता है। मानसिंह की बातों में आकर मंजू ने उसे नारनौल में किराए का मकान दिलाया था। वह तीन-चार दिन अपने प्रेमी मानसिंह के पास जाने लगी थी और वह मंजू को छोड़ने उसके ससुराल आने लगा था। दोनों के बीच शुरू हुए प्रेम प्रसंग की जानकारी ससुर भानाराम को हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने मंजू को खर्चा देना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ससुर की हत्या की साजिश रची।
मंजू ने ससुर की हत्या के लिए प्रेमी मानसिंह को तैयार कर लिया। मानसिंह बिहार गया और वहां तीसरे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र सिंह से मिला। जितेंद्र ने उसे दो शूटर अमित कुमार और छोटू से मिलवाया। जिन्होंन 31 मार्च की रात झुंझुनू पहंचकर भानाराम के सिर में गोली मारकर दी। पुलिस दोनों शूटरों की तलाश कर रही है।
Next Story