राजस्थान

जयपुर में ढाबों की आड़ में चल रहा था अवैध शराब-मटन का कारोबार, पुलिस की रेड

Admindelhi1
24 Nov 2026 3:12 PM IST
जयपुर में ढाबों की आड़ में चल रहा था अवैध शराब-मटन का कारोबार, पुलिस की रेड
x
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड के बाद पुलिस सख्त, अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में रावण गेट के पास अवैध रूप से शराब पिलाने और मटन परोसने वाले ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। करीब 50 पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के अनुसार, सीएसटी, पुलिस लाइन और करधनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कई ठिकानों पर दबिश दी। यहां अलग-अलग समूहों में लोग शराब और मटन का सेवन करते मिले। पुलिस ने सभी को आगे की कार्रवाई के लिए करधनी थाने भेजा।

पुलिस के मुताबिक, इन ठिकानों पर देर रात तक भीड़ जुटने से आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्र में 11 नवंबर को हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले ठिकानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Next Story