राजस्थान

रात 2 बजे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा

Admin Delhi 1
24 July 2023 5:45 AM GMT
रात 2 बजे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा
x

जोधपुर न्यूज़: अवैध हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पांचवी रोड पर एक केफे पर दबिश दी। कैफे में चल रहे हो हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 युवक-युवतियों को पकड़ा। वही हुक्के का सामान और फ्लेवर जब्त किया गया। हुक्का संचालक और हुक्का परोसने वाले 5 लोगों के खिलाफ धूम्रपान अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

दरअसल बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल रात के समय गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली की पांचवी रोड बॉम्बे मोटर के पास सोहो कैफे एंड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इस पर वो टीम के साथ हुक्का बार पहुंचे। वहां युवक और युवतियां हुक्के के कश लगाते नजर आए। कैफे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 युवकों को पकड़ा और चालान बनाया। वही कैफे संचालक के साथ ही पांच अन्य हुक्का परोसने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट में कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि शहर में कई जगह पर अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। कई स्कूली छात्र भी हुक्के के आदि बन रहे हैं। पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हुक्का बार संचालक चोरी-छिपे लोगों को नशा परोस रहे हैं।

Next Story