राजस्थान

दिल्ली में एकजुटता की सुखद तस्वीर आई तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों: खाचरियावास

Admin Delhi 1
31 May 2023 12:45 PM GMT
दिल्ली में एकजुटता की सुखद तस्वीर आई तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों: खाचरियावास
x

जयपुर: कांग्रेस की दिल्ली बैठक में गहलोत-पायलट की एकजुटता की तस्वीर के बाद भाजपा नेताओं के बयानों पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार किया है। खाचरियावास ने कहा है कि कांग्रेस में एकजुटता की दिल्ली से सुखद तस्वीरें आई हैं। इससे भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

मैं तो पहले से ही कहता रहा हूं कि सब मिलकर चुनाव लडेंगे तो सरकार रिपीट होगी। खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रूड आयल कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं कर महंगाई बढ़ा दी। नोटबंदी के नाम पर अच्छे दिन का झूठा वादा किया। अब महंगाई, भ्रष्टाचार और काला धन बंद करने के नाम पर दो हजार का नोट बंद कर दिया। इन खेल को देश अब समझ रहा है। राजस्थान के 25 सांसद एक भी आदर्श गांव नहीं बना पाए। कर्नाटक में इनके खेल को जनता ने नेस्तानाबूद कर दिया। दिल्ली बैठक की सुखद तस्वीरों से भाजपा की हवा निकल गई। हमारी पार्टी के लोग संगठित हो रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। ये इसलिए डरे हुए हैं कि राजस्थान में सरकार की अच्छी योजनाओं का इनके पास तोड़ नहीं है।

Next Story