राजस्थान

IAS ऊषा शर्मा राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त

Deepa Sahu
31 Jan 2022 12:02 PM GMT
IAS ऊषा शर्मा राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त
x
सीनियर आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा को सोमवार को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्ति किया गया है।

सीनियर आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा को सोमवार को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्ति किया गया है। 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य के शीर्ष नौकरशाही के पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे निरंजन आर्य का स्थान लिया है। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत सरकार ने साल 2009 में कुशल सिंह को राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा मुख्य सचिव होने के साथ-साथ सीएम अशोक गहलोत की मुख्य सलाहकार भी होंगी। इससे पहले ऊषा शर्मा राजस्थान में प्रमुख सचिव प्रर्यटन, आयुक्त पर्यटन, आयुक्त उद्योग, शहरी विकास एवं आवास की सचिव भी रह चुकी हैं।
2o12 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं
आईएस अधिकारी ऊषा शर्मा मई 2012 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति हैं। वर्तमान में वह खेल और युवा मंत्रालय की सचिव थीं। इससे पहले उन्होंने पर्यटन के अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।


Next Story