राजस्थान
RUIDP कार्यशाला में हाइब्रिड एन्यूटी और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप
Tara Tandi
6 Oct 2025 6:28 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना ( आरयूआईडीपी) के पंचम चरण में प्रस्तावित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) और पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यशाला में एशियन डवलपमेन्ट बैंक के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक निवेशकों, संभावित बिडर्स, हितधारकों, तकनीकी विशेषज्ञों और विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने कहा कि आरयूआईडीपी के पंचम चरण में 19149 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 296 नगर निकायों में शहरी आधारभूत विकास कार्य करवाए जाएंगे।
आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक श्री हरि मोहन मीना ने आरयूआईडीपी द्वारा किये गये कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
एडीबी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री भावेश कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला विभिन्न स्टेकहॉल्डर्स का फीडबैक लेने के लिए आयोजित की गई है। कार्यशाला में जल संसाधन विभाग, जलदाय विभाग, एचएनबी ग्रुप, जेडब्लूआईएल इंफ्रा लि., एल एण्ड टी, पीएनसी इंफ्रा तथा स्वेज इंडिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से एचएएम मॉडल पर आधारित सफल परियोजनाओं पर प्रकाश डाला और उन परियोजनाओं व आयूआईडीपी के 4 चरणों के क्रियान्वयन में आई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की।
TagsRUIDP कार्यशालाहाइब्रिड एन्यूटीपब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिपRUIDP WorkshopHybrid AnnuityPublic-Private Partnershipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





