राजस्थान

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Admin Delhi 1
4 Oct 2023 9:37 AM IST
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
x
तार से गला घोंटकर की गई थी हत्या

उदयपुर: उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति ने वायर से महिला का गला दबाकर उसकी हत्या की थी और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को प्रार्थी संजय कुमार पुत्र मंगलाजी ने अपने जीजा मुकेश पुत्र कमल निनामा निवासी कंडाल उपला फला पर बहन सुगना मीणा से मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।

इस पर थानाधिकारी दिलीप सिंह ने मृतका के पति आरोपी मुकेश मीणा को डिटेन कर पूछताछ की तो आरोपी ने पत्नी की वायर से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद गले पर निशान के आधार पर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। जिसको लेकर उसने खुद ही अपनी पत्नी को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मुकेश मीणा को कंडाल के जंगल से डिटेन कर गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Story