राजस्थान

पति द्वारा पिटाई से पति का हुआ गर्भपात, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
8 Sept 2022 8:05 PM IST
पति द्वारा पिटाई से पति का हुआ गर्भपात, मामला दर्ज
x

जयपुर क्राइम न्यूज़: जयपुर में प्रेग्नेंट विवाहिता से पति के बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई के चलते गर्भ का मिसकैरेज हो गया और 5 दिन तक लगातार खून रिस्ता रहा। इतना ही नहीं दर्द से तड़पती विवाहिता को हॉस्पिटल में भी भर्ती नहीं करवाया गया। बुधवार को पड़ोसियों ने पीड़िता को हॉस्पिटल पहुंचाया। मेडिकल सूचना पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने पीड़िता के पर्चा बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया। एसएचओ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि करधनी निवासी 25 वर्षीय महिला का जनाना अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार रात जनाना अस्पताल से करधनी थाने में मेडिकल की सूचना भेजी गई। सूचना पर करधनी थाने पहुंचे और पीड़िता का बयान लिया। फॉर्म स्टेटमेंट में पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी शादी करधनी के रहने वाले एक युवक से हुई थी। वह चार माह की गर्भवती थी। पांच दिन पहले उसके पति ने उसे एक छोटी सी बात को लेकर पीटा था।

बेरहमी से पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। उसके पति ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। सास पर बेटे का साथ देने का भी आरोप लगा है। उसने उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे घर में दर्द होता रहा, लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। बुधवार को पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story