राजस्थान

पत्नी के पीहर से नहीं लौटने पर पति ने की आत्महत्या

Admin Delhi 1
31 July 2023 9:37 AM IST
पत्नी के पीहर से नहीं लौटने पर पति ने की आत्महत्या
x

कोटा न्यूज़: रामगंज मंडी उपखंड के औधोगिक क्षेत्र कुदायला में एक मजदूर ने शनिवार देर शाम को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कोटा स्टोन फैक्ट्री की क्वाटर में शव फंदे से लटका मिला। मजदूरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को सीएचसी रामगंज मंडी की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मजदूर ने फांसी लगाने के दौरान अधिक शराब का सेवन किया हुआ था। वहीं, पत्नी के पीहर चले आने से काफी समय से तनाव में था। 6 महीने पहले शराब की लत और ग्रह क्लेश के चलते मजदूर को छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंज मंडी एएसआई रामप्रकाश रामपुरिया ने बताया कि मृतक मजदूर आत्माराम मेघवाल (29) पुत्र रोडूलाल निवासी त्रिलोकपुरा सोयत आगर का रहने वाला है। जो पिछले 3 सालो से कुदायला औधोगिक क्षेत्र में व्यापारी सुरेश पोरवाल की कोटा स्टोन फैक्ट्री पर काम करता था। जो उसकी पत्नी के साथ रहता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति पत्नी दोनो में आपसी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पत्नी पीहर चली गई। तब से ही मजदूर शराब का अधिक सेवन करने लगा। शनिवार को ज्यादा शराब पीने के बाद फैक्ट्री की क्वाटर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।

Next Story