राजस्थान

फैक्ट्री में काम करने वाले पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin4
15 Jan 2023 5:31 PM GMT
फैक्ट्री में काम करने वाले पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
बीकानेर। बीकानेर के जामसर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली. बुधवार रात दोनों ने फांसी लगा ली, जिसका लोगों को गुरुवार सुबह पता चला। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
करीब दो साल पहले नेपाल से काम करने के लिए बीकानेर आए राम इकबाल चमार और उनकी पत्नी ममता फैक्ट्री के पास ही एक कमरे में रहते थे. गुरुवार की सुबह दोनों की ओर से कोई हलचल नहीं देख आसपास के लोगों ने अंदर झांका. जहां दोनों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की कई घंटे पहले मौत हो गई थी। जामसर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसएचओ इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम किया गया। शव अब परिजनों को सौंपा जाएगा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।
ये दोनों जामसर स्थित न्यू कैंप फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। जहां ऑयल मिल का काम होता है। पुलिस ने मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए फैक्ट्री संचालकों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story