राजस्थान

हत्या के प्रयास के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 12:36 PM IST
हत्या के प्रयास के आरोप में पति व सास गिरफ्तार
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: दहेज की खातिर पत्नी काे जिंदा जलाकर मारने की काेशिश के मुकदमे में नामजद पति और सास-ससुर काे आखिरकार 9 महीने बाद पकड़ लिया गया है। महिला थाना पुलिस की ओर से आरोपियों काे पूछताछ के बाद गुरुवार दाेपहर अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया है। आराेपी पति पर 10 हजार और सास-ससुर पर गिरफ्तारी करवाने वाले के लिए एक-एक हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

एसपी परिस देशमुख ने बताया कि एसएसबी राेड पर शिव काॅलाेनी निवासी प्रिंस उर्फ गग्गू अरोड़ा, उसकी मां नीलम रानी व पिता वेदप्रकाश पुत्र रुलिया राम को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना प्रभारी सीआई राजेश रानी ने बताया कि आराेपियाें के खिलाफ सितंबर 2022 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री काे आराेपीगण दहेज की मांग काे लेकर तंग परेशान करते थे। आरोपियों ने उसकी पुत्री काे मारने के इरादे से उस पर गर्म तेल डालकर जला दिया और भाग गए। पीड़ित विवाहिता काे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुकदमे की जांच एसआई मलकीत सिंह काे साैंपी गई। घटना के बाद से ही आराेपीगण फरार चल रहे थे।

Next Story