राजस्थान

पति ने बेटों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए कारण

Admin Delhi 1
9 March 2023 12:18 PM GMT
पति ने बेटों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए कारण
x

अलवर: राजस्थान के अलवर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दो बेटों के साथ मिलकर एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ससुराल में पानी के कुंड में महिला का शव मिला। जिसके बाद मृतका के भाई ने अपने दोनों भांजों और जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

कोटकासिम थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम दादिया मुंडावर निवासी राम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवक ने शिकायत में बताया कि 25 साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के 25 साल बाद भी उसके जीजा का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात की जानकारी उसकी बहन को लग गई थी। वह अपने पति के अवैध संबंध का बार-बार विरोध करती थी।

जिसके चलते महिला का पति अपने बेटों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट करता था। वहीं मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उसके जीजा और भांजों के बारे में बताया था। महिला का पति और बेटे मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार देर रात आपसी तकरार के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बारे में किसी को पता ना लगे इसके लिए आरोपी ने पानी के कुंड में महिला को डुबोकर मार दिया।

सुबह ससुराल वालों ने महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी। मृतका के परिजनों ने दोनों भांजों और जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Next Story