राजस्थान

चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे थे शिकारी, वन विभाग टीम ने पकड़ा

Deepa Sahu
3 March 2022 8:04 AM GMT
चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे थे शिकारी, वन विभाग टीम ने पकड़ा
x
धौलपुर वन विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान: धौलपुर वन विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी चंबल नदी में जाल डालकर मछली और कछुए पकड़ रहे थे। आरोपियों के पास से विभाग की टीम ने सात जाल और तीन ट्यूब जब्त किए हैं।

रेंजर रणवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कठूमर घाट के पास मछली और कछुए का शिकार करने आए हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम वोट की मदद से मौके पर पहुंची तो शिकारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान टीम ने पीछा कर दो शिकारियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र गया प्रसाद और रिंकू पुत्र जगन्नाथ निवासी सबलगढ़ मुरैना मध्य प्रदेश का निवासी बताया है। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए दोनों शिकारियों से पूछताछ कर दूसरे शिकारियों को भी चिन्हित किया गया है, यह भगदड़ के बीच भागने में कामयाब हो गए थे। कठूमर घाट पर हुई इस कार्रवाई में बॉर्डर होमगार्ड ई कंपनी बीकानेर के जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Next Story