
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर श्री सीमेंट एवं बांगड़ सीमेंट फैक्ट्री मजदूर यूनियन के 2 श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को 5वें दिन भी एसडीएम कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल जारी रही। अनशनकारी वेदप्रकाश टाक व इंद्राज गोदारा की तबीयत नरम रही। दोनों अनशनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मांगे जल्द नहीं मानी गई तो वे पानी त्यागने पर मजबूर होंगे। इस बीच जयपुर में अतिरिक्त श्रम आयुक्त से श्रमिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इसमें श्री सीमेंट प्रबंधन पक्ष के वार्ता में नहीं आने पर वार्ता नहीं हो सकी। श्रमिक नेता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे फिर वार्ता होगी। इस दौरान वार्ता में शामिल श्रमिक नेता वीएस राणा, रवींद्र शुक्ला, भंवरसिंह शेखावत सहित सूरतगढ़ फैक्ट्री के श्रमिकों ने मैनेजमेंट व श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story