राजस्थान

कुत्तों ने नोंच खाया मानव भ्रूण दोनों हाथ और एक पैर मिला गायब

Admin4
17 March 2023 1:40 PM GMT
कुत्तों ने नोंच खाया मानव भ्रूण दोनों हाथ और एक पैर मिला गायब
x
जयपुर। जयपुर में कॉलोनी रोड पर मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मुंह में उठाकर लाए कुत्ते भ्रूण को रोड पर फेंक गए। भ्रूण के दोनों हाथ और एक पैर कुत्तों के नोंच खाने से गायब मिले। वैशाली नगर थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफना दिया।
ASI सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खातीपुरा रोड महाराणा प्रताप नगर निवासी विवेक गोयल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 13 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उनको घर के बाहर मेन गेट के सामने मानव भ्रूण पड़ा मिला। बच्चों ने कॉलोनी की रोड पर मानव भ्रूण पड़े देखकर उन्हें बताया था। भ्रूण मिलने का पता चलने पर कॉलोनी के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर भ्रूण को कब्जे में लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए कावंटिया हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया।
ASI सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि भ्रूण करीब 8-9 महीने के नवजात शिशु का था। कचरे में फेंके भ्रूण को कुत्तों ने नोंच खाया। उसके दोनों हाथ और एक पैर को नोंचकर कुत्ते खा गए। जिसके बाद कुत्ते मुंह से उठाकर भ्रूण को कॉलोनी की रोड पर फेंक गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफना दिया। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Next Story