राजस्थान

Alwar में सम्मान समारोह आयोजित, वन मंत्री ने सराहा शिक्षा क्षेत्र में योगदान

Tara Tandi
29 Jun 2025 12:25 PM IST
Alwar में सम्मान समारोह आयोजित, वन मंत्री ने सराहा शिक्षा क्षेत्र में योगदान
x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर के श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में शिरकत कर अविभाजित अलवर जिले के 70 भामाशाहों एवं 26 प्रेरकों का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने शिक्षा की उन्नति में महत्ती भूमिका निभाने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्कूलों के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान को अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि भामाशाह जैसी परंपरा हमारी संस्कृति की विरासत रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वता के दृष्टिगत भामाशाहों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। भामाशाह ना केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सहयोग देने वाले दानदाता समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, भामाशाह एवं प्रेरक तथा प्रबुद्धजन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Next Story