राजस्थान

Jhunjhunu विधानसभा उपचुनाव में 4 नवंबर से शुरू होगी होम वोटिंग

Tara Tandi
28 Oct 2024 5:35 PM IST
Jhunjhunu विधानसभा उपचुनाव में 4 नवंबर से शुरू होगी होम वोटिंग
x
Jhunjhunu झुंझुनूं। झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि उपचुनाव में झुंझुनू विधानसभा के 585 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना जिनमें 429 बुजुर्ग और 156 दिव्यांग मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि घर से मतदान की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी और 8 नवंबर तक चलेगी। होम वोटिंग के लिए 14 मतदान दलों का गठन किया गया है।
Next Story