राजस्थान

टोंक में Holi के रंग महंगे, दुकानदार बोले

SHIDDHANT
2 March 2026 9:50 PM IST
टोंक में Holi के रंग महंगे, दुकानदार बोले
x
Tonk टोंक: होली के त्योहार के मौके पर टोंक जिले के बाजारों में इस वर्ष महंगाई ने दुकानदार और ग्राहकों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार का माहौल बेहद खराब है। छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ जब दुकानों पर आते हैं और पिचकारी, रंग और अन्य होली सामग्री के बढ़े हुए दाम सुनते हैं, तो कई बार डर या निराशा में वहां से भाग जाते हैं।
एक दुकानदार ने आईएएनएस से कहा, “पिछले साल पिचकारी 200 रुपए में मिलती थी, इस साल वही पिचकारी 300 रुपए में बिक रही है। कीमतों में यह बढ़ोतरी बच्चों और परिवारों दोनों के लिए कठिनाई का कारण बन रही है। पहले लोग आसानी से खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार ग्राहक कुछ ही खरीद पा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि बाजार में रंगों और होली सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे त्योहार का आनंद प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोग भी महंगाई की मार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी को कम कर दिया गया है और बजट का ध्यान रखते हुए लोग पहले जैसी खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों ने भी इस स्थिति को लेकर चिंता जताई और सर कार से उम्मीद जताई कि आगामी त्योहारों के लिए किसी तरह की राहत या मूल्य नियंत्रण की नीति लागू की जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक दबाव और महंगाई का असर सीधे तौर पर त्योहारों पर पड़ता है। इस साल होली का रंग, पहले की तरह सभी के चेहरे पर नहीं उतर पाएगा।
Next Story