राजस्थान

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर

Shantanu Roy
5 July 2023 12:23 PM GMT
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर
x
सिरोही। सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना इलाके में उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 1 शिक्षक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को इलाज के लिए पालनपुर (गुजरात) ले गए।
जानकारी के अनुसार वर्ली निवासी शिक्षक जोगाराम पुत्र राजाराम व उसका साथी प्रवीण पुत्र कलाराम सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आबूरोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्वरूपगंज थाने के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और उनके सहायक कांस्टेबल ने दोनों घायलों को निजी वाहन से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी. स्वरूपगंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें इलाज के लिए पालनपुर (गुजरात) ले गए।
Next Story