
x
अलवर। अलवर में शुक्रवार को तेज रफ्तार एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन युवक को फिरोजपुर झिरका अस्पताल में लेकर गए। युवक की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने अलवर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने शुक्रवार को मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिरोजपुर थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया यह हादसा अलवर-फिरोजपुर झिरका पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक महेंद्र निवासी टपूकड़ा का रहने वाला था। महेंद्र अपनी बाइक से रिस्तेदार के यहां गया था।
वापस अपने गांव लौटने के दौरान फिरोजपुर झिरका पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गय। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक में तलाश में जुट गई है।

Admin4
Next Story