पूर्व कलेक्टर पर हाईकोर्ट सख्त, डायरी पेश करने का दिया आदेश

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर के पूर्व कलेक्टर और निलंबित आईएएस नन्नूमल पहाड़िया के रिश्वत लेने के मामले में एसीबी से 27 मई को केस डायरी पेश करने को कहा है. जस्टिस नरेन्द्र सिंह ने यह आदेश नन्नूमल पहाडिया की जमानत याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए. याचिकाकर्ता की ओर से याचिका में कहा गया कि प्रकरण में उसने न तो रिश्वत राशि की डिमांड की है और ना ही उसे रिश्वत राशि के साथ पकडा गया था. इसके अलावा उसका पूर्व में ही कलेक्टर पद से तबादला भी हो चुका था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





