
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर अनूपगढ़ पुलिस ने वार्ड नम्बर 29 के घर पर नशे के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। तीन लोगों को गिरफ्तार कर 375 ग्राम हेरोइन, 4 नशे के इंजेक्शन, 50 नशे की अवैध टेबलेट्स, हेरोइन बेचान के ₹44,000 और 16 जिंदा कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई में अनूपगढ़ थानाधिकारी फूलचंद शर्मा के अलावा रायसिंहनगर थानाधिकारी एवं बांडा चौकी थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे। वार्ड में भारी पुलिस जाप्ते को देखकर वार्डवासियों में हड़कंप मच गया। लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने घर का कोना-कोना छान मारा। पुलिस को सूचना थी कि घर में भारी मात्रा में नशीली पदार्थ एवं अन्य अवैध सामग्री मिल सकती है।
पुलिस उपाधीक्षक सिहाग ने बताया कि पिछले काफी समय से घर से नशे का कारोबार होने के संबंध में शिकायतें मिल रही थी। एक महिला हिना, उसके बेटे सलीम और मूलचंद को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। सलीम काफी समय से हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है। सलीम दिल्ली से एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीद कर लाता है। पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित तीन जनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और चार अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर दिया गया है, जिसमें एक नाइजीरियन भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्य चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है उनके नाम अभी उजागर नहीं किए जा रहे हैं। अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी भी की जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story