राजस्थान

मुख्यमंत्री के लिए बाड़मेर में तैयार हुआ गोबर से लिपा हेलीपैड

Admin Delhi 1
31 May 2023 9:15 AM GMT
मुख्यमंत्री के लिए बाड़मेर में तैयार हुआ गोबर से लिपा हेलीपैड
x

बाड़मेर: आगामी 2 जून को भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गोबर से बने हेलीपैड पर अपना हेलिकॉप्टर लैंड करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए बाड़मेर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर गोबर से अनूठा हेलीपैड बनाया है। ग्रेवल से हेलीपैड के निर्माण के बाद गोबर के लेप से इस हेलीपेड को 15 के करीब महिलाएं अपने हाथों से बना रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की ओर से हेलीपैड निर्माण की चौबीस घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। हेलीपैड के निर्माण में देशज ज्ञान को ध्यान में रखा गया है। मुख्यमंत्री के लिए बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड के लिए किसी भी तरह की कंक्रीट या सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है।

गेंहू निवासी मजदूर सुमेरी देवी ने बताया, सुबह 7 बजे से हेलीपैड को बनाने का काम किया जा रहा है। करीब 15 महिलाएं और 6 पुरुषों ने मिलकर यह हेलीपैड तैयार किया है। जहां 2 जून मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। इसमें गोबर, मिट्टी व पानी मिलाकर गीला पेस्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद हाथों से इसकी निपाई करते है।

Next Story