राजस्थान

Rajasthan में झमाझम बारिश, पाली में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

Tara Tandi
5 May 2025 2:54 PM IST
Rajasthan में झमाझम बारिश, पाली में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज
x
Weather राजस्थान : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा वर्षा पाली में 45 एमएम दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में श्रीमाधोपुर में 29 एमएम, सीकर में 22 एमएम, सीकर के बनेरा में 16 एमएम, भीलवाड़ा देवगढ़ में 14 एमएम, राजसमंद बिजोलिया में 12 एमएम, भीलवाड़ा बुहाना में 11 एमएम, झुंझुनू में नौ एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा आबूरोड सिरोही, माउंट आबू और उदयपुर में भी वर्षा दर्ज की गई है।
पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो पाली के देसुरी में 45 एमएम, जोधपुर में 25 एमएम, बाड़मेर में 19 एमएम, बाड़मेर के पोकरण में 12 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई है। हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। डूंगपुर, बांसवाड़ा, सिरोही और अजमेर में 80 से 90 प्रतिशत आर्द्रता हो गई है।
मौसम में आए इस बदलाव के असर से प्रदेश में हीट वेव से राहत मिली है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 47 डिग्री को छू गया था, वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान का स्तर सामान्य से छह से सात डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सात मई तक प्रदेश में राहत का दौर जारी रहेगा और आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में हीट वेव की संभावना नहीं है।
Next Story