राजस्थान

आने वाले 72 घंटों में और बढ़ेगी गर्मी, तेज लू का असर

Tara Tandi
24 May 2024 11:58 AM IST
आने वाले 72 घंटों में और बढ़ेगी गर्मी,  तेज लू का असर
x
जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप अब लोगों की जान लेने लगा है। गुरुवार को भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में 5 मौतें हो गईं। आज से सूर्य का संचरण रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसे नौ तपा कहा जाता है। इस दौरान प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा।
नौ तपा के शुरू होने के साथ ही प्रदेश में अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की चेतावनी है कि इस अवधि में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। देश के सबसे गर्म शहरों में 5 राजस्थान के हैं। इनमें बाड़मेर में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2002 में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 2016 में यहां अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री रहा था।
Next Story