राजस्थान

राजस्थान में बढ़ सकती है गर्मी

Riyaz Ansari
7 Jun 2025 3:47 PM IST
राजस्थान में बढ़ सकती है गर्मी
x

Rajasthan राजस्थान: जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में आगामी सप्ताह भर मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस और अधिक बढ़ने की आशंका है।

बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों में 8 से 10 जून के बीच लू और धूल भरी तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है


Next Story