
x
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बीकानेर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे तीन युवकों की मौत हो गई। देर रात श्रीडूंगरगढ़ में दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल युवकों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच तीन युवकों ने दम तोड़ दिया है। वहीं इस हादसे में घायल हुए चैथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर के युवक नारायण सिंह और तख्तसिंह श्रीडूंगरगढ़ से लखासर की ओर जा रहे थे। वहीं, सामने से कोलायत तहसील के गांव गिरजसर निवासी मोतीराम नाई और उसका बेटा डूंगरराम नाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे। रात करीब 9.30 बजे हाइवे पर हेमासर फांटे के पास दोनों बाइक में की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पहुंचने पर रात करीब 10 बजे नारायण सिंह को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
बाकी तीनों घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बीकानेर ट्रोमा सेंटर पहुंचने से पहले रात करीब 12 बजे मोतीराम नाई ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ट्रोमा सेंटर में तख्तसिंह की हालत गंभीर हो गई। उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जयपुर रवाना हो गए थे। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचते पहुंचते तख्तसिंह ने करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। घटना के चौथे घायल डूंगरराम की स्थिति भी गम्भीर है। वो ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में भर्ती है। लखासर के दो युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्द्धन खिलेरी सहित गांव के लोग श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story