राजस्थान

हवामहल नाइट फेस्टिवल ने पर्यटकों का दिल जीता

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 1:59 PM GMT
हवामहल नाइट फेस्टिवल ने पर्यटकों का दिल जीता
x

जयपुर: पर्यटन विभाग की ओर से रविवार को हवामहल नाइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा उपस्थित रही। हवामहल फेस्टिवल के दौरान शहरवासियों के बीच जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे तो जनता उत्साहित हो गई, मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने हवामहल पर नागाडा वादन सुना और आयोजन को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी चौपड़ से लेकर अयोध्या पोल (जलेब चौक) तक फेस्टिवल का अवलोकन किया।

सीएम गहलोत, जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ के बड़ी चौपड़ पहुंचने के साथ ही जयपुर ब्रास बैंड ने परम्परागत धुनों के साथ सभी का स्वागत किया। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहरवासियों में अपने हेरिटेज के प्रति जागरूकता पैदा होती है और अपने पर्यटन स्थलों के संरक्षण के प्रति उनमें गर्व और जिमेदारी का अहसास जागता है। फेस्टिवल के दौरान शहरवासियों सहित विदेशी सैलानी लोक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाते रहे।

Next Story