राजस्थान

हरियाणा सीएम हिंसा रोकने में रहे नाकाम : अशोक गहलोत

Shreya
3 Aug 2023 4:56 PM IST
हरियाणा सीएम हिंसा रोकने में रहे नाकाम : अशोक गहलोत
x

जयपुर । सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा है । गहलोत ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली। जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही।

गहलोत ने कहा कि खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।

Next Story