राजस्थान
उत्तराखंड कबड्डी चैंपियनशिप में हरिद्वार का दबदबा, फाइनल में देहरादून को 42-37 से हराया
Admindelhi1
29 Nov 2026 1:20 PM IST

x
पांच अंकों से पिछड़ी देहरादून की टीम, हरिद्वार ने चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
नई टिहरी: त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब हरिद्वार की टीम ने अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में हरिद्वार ने देहरादून को 42-37 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल और दमखम दिखाया। आखिरी तक चले संघर्ष में हरिद्वार ने पांच अंकों की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।
इससे पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 34-27 से और हरिद्वार ने टिहरी को 30-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल ऑफिशियल मनोज नेगी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।
Next Story





