राजस्थान

हरेंद्र सिंह बने जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष

Admin Delhi 1
28 Jun 2023 2:45 PM IST
हरेंद्र सिंह बने जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
x

जोधपुर न्यूज़: जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को एक निजी होटल में संपन्न हुए। इसमें हरेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील चौधरी, शैलजा परिहार, हरेंद्र सिंह राठौड़, शैतान सिंह सांखला और बाबूलाल पंवार को उपाध्यक्ष चुना गया।

अजितेश व्यास को सचिव, सपना सांखला, नेहा सिंह गहलोत और भगवान सिंह को सह सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर कपिल बद्रीलाल चौहान और आयोजन सचिव में रेवत सिंह व जयंत व्यास चुने गए।

जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन करीब 3 साल बाद फिर से चुनी गई है। कई बार विवादों में रहने के कारण इसे बहुत पहले भंग कर दिया गया था। तब से एक तदर्थ समिति ही क्रिकेट एसोसिएशन के सभी काम देख रही थी।

Next Story