राजस्थान

सच्ची ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है: डॉ. खीचड़

Admin Delhi 1
18 July 2023 2:19 PM IST
सच्ची ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है: डॉ. खीचड़
x

जोधपुर न्यूज़: श्री वर्धमान जैन उमावि ओसियां का 109 स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम खीचड, आरपी भंवरदान आशिया, ट्रस्टी बाबूलाल टाटिया, जम्बू कुमार वैद पूर्व सरपंच धन्नारी, अशोक कुमार जैन पूर्व सरपंच लोहावट, कॉलेज प्राचार्य धनराज टाटियां, दिलीप देशलहरा एवं प्रधानाचार्य ओमसिंह राजपुरोहित के आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के राजकीय सेवा में चयनित पूर्व विद्यार्थी माध्यमिकए, उच्च माध्यमिक परीक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, पूर्णता परीक्षा एवं प्रारम्भिक शिक्षा मूल्यांकन परीक्षा 2023 में अव्वल रही 131 प्रतिभाओं को चांदी के सिक्के एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. खीचड़ ने कहा सच्ची निष्ठा से की हुई मेहनत ही सफलता का मार्ग है। विद्यार्थियों को सदैव संस्कारवान एवं अनुशासित रहना चाहिए। कार्यक्रम में पेढ़ी प्रबंधक त्रिलोक छाजेड़, राहुल सुराणा, छात्रावास अधीक्षक रतनसिंह कूपावत, श्रवणसिंह राजपुरोहित, महेंद्र चौधरी, मांगीलाल बाना, किशनसिंह चारण, घमडाराम सियाग, घनश्याम ओझा, श्रवण विश्नोई मौजूद थे। संचालन व्याख्याता आसूराम जाणी ने किया।

Next Story