राजस्थान

दिव्यांग युवक के हाथ में लगी गोली

Admin4
5 Feb 2023 11:11 AM GMT
दिव्यांग युवक के हाथ में लगी गोली
x
भरतपुर। भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में किसी ने गोली चला दी जो सीधे एक विकलांग युवक के हाथ में जा लगी. घटना की बड़ी बात यह रही कि गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है। गोली लगने के बाद ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति के आसपास भी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद युवक के परिजनों ने उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया. घटना नगला खुशहाल गांव की है घायल युवक महिपाल ने बताया कि मकान का फर्श बन रहा था. इस दौरान कुछ ईंटें कम पड़ गईं तो वह अपने भाई ऋषिपाल के साथ ईंट लेने गांव चला गया।
दुकान से ईंट लेने के बाद ऋषिपाल महिपाल की तिपहिया साइकिल में डाल ही रहा था कि तभी तेज आवाज हुई और एक गोली महिपाल के हाथ को पार कर तिपहिया साइकिल में जा लगी. किसी को समझ नहीं आया कि अचानक क्या हो गया और महिपाल के हाथ से खून आने लगा। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। महिपाल को तुरंत आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने गोली मारने वाले की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में महिपाल के परिजनों ने घटना की जानकारी चिकसाना थाने को दी है.
Next Story