
x
भरतपुर। भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा मिला. सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो शव देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त भी की गई। मृतक कुम्हेर कस्बा का ही रहने वाला है। बीती रात वह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। घटना चैलपुरा के जंगलों की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है।
वीरेंद्र चैलपुरा का रहने वाला है। बुधवार की शाम वह बाहर से आया और बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। जिसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो देखा कि वहां एक अधजली लाश पड़ी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तत्काल मौके पर जुट गए। शव के जूते और कपड़े से उसकी शिनाख्त हुई। फिलहाल वीरेंद्र की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है. लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले पर कुम्हेर थानाध्यक्ष हिमांशु राजावत कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Admin4
Next Story