राजस्थान

हज यात्रियों का इस्तकबाल कर किया मुकद्दस सफर के लिए विदा

Ashwandewangan
5 Jun 2023 8:52 PM IST
हज यात्रियों का इस्तकबाल कर किया मुकद्दस सफर के लिए विदा
x

जयपुर । जयपुर हवाई अड्डे से हज यात्रियों का 25वाँ जत्था सोमवार को हज के लिए रवाना हुआ। हज यात्रियों को अल्पसंख्यक मामलात व वक़्फ़ मंत्री शाले मोहम्मद ने शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखा विदा किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि धन्य है वो लोग जिन्हें नबी के मजार का दीदार करने का नसीब प्राप्त होता है। आप सभी देश और राज्य की खुशहाली के लिए भी दुआ करें। देश में अमन-चैन, सुख-शांति और आपसी सौहार्द, भाईचारा कायम रहे। इस मौके पर शाले मोहम्मद ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। विमान में कुल 254 हाजियों ने यात्रा की। इस मौके पर राजस्थान स्टेट हज कमेटी मेंबर अब्दुल हकीम खान व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story