राजस्थान

मेडिकल कॉलेज की पहली महिला प्राचार्य का किया भव्य स्वागत

Tara Tandi
17 March 2024 2:14 PM GMT
मेडिकल कॉलेज की पहली महिला प्राचार्य का किया भव्य स्वागत
x
भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार की ओर से भीलवाड़ा स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियुक्त प्राचार्य डॉ. वर्षा सिंह का विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ. सिंह इस कॉलेज की पहली महिला प्राचार्य है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. सिंह का स्वागत पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़े के साथ किया गया। भव्य स्वागत अभिनंदन के लिए प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ का आभार जताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Next Story