राजस्थान

जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का महा घेराव : भ्रष्टाचार, पेपर लीक, कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन,बेरीकेट्स तोड़े

mukeshwari
13 Jun 2023 11:24 AM GMT
जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का महा घेराव : भ्रष्टाचार, पेपर लीक, कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन,बेरीकेट्स तोड़े
x

जयपुर। जयपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए..। इसके बाद रैली के रूप में स्टैच्यू सर्किल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए एक बैरीकेट्स तोड़ दिया। इसके बाद सचिवालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत तमाम भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे….।

भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गहलोत सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन रहा। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने जमकर सीएम अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए…।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story