राजस्थान

10वीं-12वीं की मार्कशीट में भी देना होगा ग्रेड, वोकेशनल विषय होगा शामिल

Admin Delhi 1
5 April 2023 3:30 PM GMT
10वीं-12वीं की मार्कशीट में भी देना होगा ग्रेड, वोकेशनल विषय होगा शामिल
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2023 की परीक्षाओं को देखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं में अंक के साथ-साथ ग्रेड देने का फैसला किया है। सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसके तहत सभी मुख्य विषयों के अंकों में विषयवार ग्रेडिंग दर्शाई जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक बोर्ड की ओर से विषयवार अंक दिए जाते थे, लेकिन ग्रेडिंग सिर्फ कुल अंकों की दी जाती थी।

आपको बता दें कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में पहली बार वोकेशनल सब्जेक्ट भी शामिल होगा। अभी तक वोकेशनल को अतिरिक्त विषय के तौर पर शामिल किया जाता था। लेकिन इस बार इसे भी मुख्य विषय में शामिल किया जाएगा। वहीं जिन छात्रों ने मुख्य तीन विषयों की तुलना में अतिरिक्त विषय में अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके अतिरिक्त विषय को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। ऐसे में यदि किसी छात्र ने कौशल विषय को अतिरिक्त विषय के रूप में लिया है तो उस विषय के अंक मुख्य विषय के रूप में जोड़े जायेंगे.

Next Story