राजस्थान

ग्रीस बचने के नाम पर ढाई लाख रुपए हड़पे

Admin4
31 Aug 2023 12:18 PM GMT
ग्रीस बचने के नाम पर ढाई लाख रुपए हड़पे
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर यूरोपियन देश ग्रीस भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख 54 हजार 500 रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित और आरोपियों के बीच पारिवारिक संबंध है। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को ग्रीस भेजने का झांसा दिया। रुपए लेने के बाद भी उसे ग्रीस नहीं भेजा। अब चूनावढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। गांव ग्यारह एमएल ढाणी के जसविंद्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मटीली राठान की सरजीत कौर और उसके साथ मनी पुत्र जगदीश सिंह करीब एक साल पहले उससे मिलने के लिए आए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी कुछ लोगों से जान-पहचान का हवाला देते हुए उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा दिया।
जसविंद्र सिंह उसकी बातों में आ गया और उनके कहे अनुसार आरोपी के खाते में दो लाख 54 हजार पांच सौ रुपए जमा करवा दिए। रुपए जमा करवाने के एक साल बाद भी जब आरोपी उसके बेटे को विदेश भिजवाने के नाम पर टाल-मटोल करता रहा तो पीड़ित ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच चूनावढ़ थने के हैड कॉन्स्टेबल चैनसिंह कर रहे हैं।
Next Story