
x
पदक विजेताओं को नियमानुसार मुफ्त प्लॉट मिलते थे लेकिन अब वीर जवानों को भी मुफ्त जमीन मिलेगी.
जयपुर : परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र और कीर्ति चक्र पाने वालों को राजस्थान में मुफ्त में प्लॉट मिलेंगे. राज्य सरकार ने इस संबंध में भूमि निस्तारण नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है. ऐसे मामलों में 220 वर्ग मीटर तक का प्लॉट दिया जाएगा।
अभी तक इन प्रकरणों में प्लॉट आरक्षित दर के 50 प्रतिशत पर दिया जाता था। ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक पदक विजेताओं को नियमानुसार मुफ्त प्लॉट मिलते थे लेकिन अब वीर जवानों को भी मुफ्त जमीन मिलेगी.
Next Story