राजस्थान

श्रमिक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Tara Tandi
30 April 2024 9:27 AM GMT
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
x
जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के विकास की सोच रखकर कार्य करने पर जोर दिया है।
श्री मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की है।
Next Story