![अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/20/3052942-kalraj.webp)
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के प्रति विश्वव्यापी जागरुकता पर बल दिया है। उन्होंने आह्वान किया है कि शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि समग्र चेतना को विकसित करते हुए संतुलित जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और भारत की इस महान सांस्कृतिक परम्परा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।