राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Tara Tandi
7 March 2024 11:28 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
x
जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर नारी शक्ति को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।श्री मिश्र ने कहा कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।
Next Story