राजस्थान

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Tara Tandi
13 April 2024 4:33 PM IST
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
x
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने डॉ. अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि वंचित एवं कमजोर वर्ग के कल्याण के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में उनका अप्रतिम योगदान रहा। संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन आदर्श मूल्यों से जुड़ा रहा है।
श्री मिश्र ने सभी से डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया
Next Story