राजस्थान

Plantation कर पौधे लगाने के लिए वितरित भी किए राज्यपाल मिश्र ने "एक पेड़ माँ के नाम

Tara Tandi
21 July 2024 1:38 PM IST
Plantation कर पौधे लगाने के लिए वितरित भी किए राज्यपाल मिश्र ने एक पेड़ माँ के नाम
x
Jaipur जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंर्तगत वृक्षारोपण कर इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान पौधे भी वितरित किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश भर में आरंभ वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंर्तगत विशिष्ट पार्क में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पेड़ पौधे धरती का शृंगार हैं, सभी इस अभियान से जुड़ अधिकाधिक पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण भी करे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मां के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करना ही नहीं है बल्कि यह धरती मां के प्रति भी हमारी कृतज्ञता ज्ञापन है।
राज्यपाल ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते अभियान को प्रभावी रूप में क्रियान्वयन का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक श्री संजीव अवस्थी ने आभार जताया।
Next Story