राजस्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव निर्मित संविधान पार्क का वर्चुअली लोकार्पण किया

Admindelhi1
12 March 2024 8:11 AM GMT
राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव निर्मित संविधान पार्क का वर्चुअली लोकार्पण किया
x
संविधान पार्क स्थापित करने वाला पहला विश्वविद्यालय

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में नव निर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को वर्चुअली किया गया। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक आस्था के विकास एवं संवैधानिक आदर्शों से जुड़ाव के उद्देश्य से राजभवन की ओर से प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना के निर्देश दिए गए थे।

कुलपति प्रो. एसके सिंह के प्रयासों से कम समय में ही आरटीयू में संविधान पार्क का निर्माण करवाया गया है। जिससे कि संविधान पार्क की स्थापना करने वाले यूनिवर्सिटीज में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया हैं। आरटीयू की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम का लगभग 500 से अधिक छात्रों और शिक्षक व कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण देखा। संविधान पार्क में संविधान स्तंभ स्थापित किया गया है।

इसमें राष्ट्र की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों को उकेरा गया है। स्तंभ के आधार पर संविधान के के 22 भागों की पट्टिका दर्शाई गई है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरु एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। लगभग 65,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में संविधान पार्क विकसित किया गया है। संविधान स्तंभ 75 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसे विकसित करने में 3.72 करोड का खर्च हुआ है।

Next Story