राजस्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे, संकटमोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किये

Deepa Sahu
9 April 2024 10:23 PM IST
राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे, संकटमोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किये
x
जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को वाराणसी स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में हनुमानजी के दर्शन कर वहां विशेष पूजा—अर्चना की। श्री मिश्र ने संकटमोचक हनुमान जी से देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मिश्र तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को राजकीय वायुयान से वाराणसी पहुंचे। यहां वह विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका 11 अप्रैल की सांय जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
Next Story