राजस्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Shantanu Roy
3 Nov 2021 1:06 PM GMT
राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
x
राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

जनता से रिश्ता। राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जीवन का वास्तविक आनंद देने में ही निहित है, इसलिए हमें इस अवसर पर दूसरों के जीवन में उमंग और खुशियां भरने का संकल्प लेना चाहिए.

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व जीवन से अंधकार और निराशा को दूर कर उत्साह, उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करता है. उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने की कामना की है.
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. जोशी ने कहा कि दीपों के पर्व दीपावली को हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं. यह पर्व सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए.


Next Story