राजस्थान

राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया

mukeshwari
12 Jun 2023 12:03 PM GMT
राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया
x

सिरोही। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को आबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू द्वारा विकसित गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद देवजी भाई पटेल और नीरज डांगी तथा विधायक समाराम गरासिया भी उपस्थित थे। राज्यपाल सोमवार प्रातः माउंट आबू से सड़क मार्ग द्वारा आबू रोड पहुंचे। वहां पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के बाद पुस्तकालय सुविधाओं तथा वाचनालय का अवलोकन किया और पुस्तक संस्कृति के लिए इन्हें महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story