राजस्थान
दीपावली पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि का दिया संदेश
Admindelhi1
7 Nov 2026 7:45 AM IST

x
रोशनी के पर्व पर राज्यपाल का शुभकामना संदेश, समृद्धि की कामना
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल बागडे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपकों के उजास में ही जीवन की उत्सवधर्मिता समाई है।
उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के लिए कामना की है कि रोशनी का यह त्योंहार हम सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए और हमारा राष्ट्र सदा सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से आलोकित हो।
Next Story





